आरा: सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ जवान की इलाज के दौरान हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 4, 2024 कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के कृष्णागद- देवरिया निवासी सीआईएसएफ जवान की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक स्थानीय गांव निवासी राजेंद्र सिंह का 42 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह है। मृतक जवान के घर मौत की सुचना मिलते ही कोहराम मच गया। वहीं जवान की मौत की खबर आग की तरह गांव में फैलते ही शोक व्याप्त हो गया है।