छोटीसादड़ी नगर के नीमच दरवाजा स्थित श्री अन्नपूर्णा माताजी मंदिर परिसर में प्रस्तावित सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद्र कृपलानी और भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत के करकमलों से संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान पंडित कैलाश उपाध्याय द्वारा कराया गया।