पुष्कर्णी पार्क के सामने इंदिरा गर्ल्स कॉलेज के गेट पर आज फिर एक दबंग मनचले ने छात्रा से छेड़खानी कर दी । युवक की छेड़छाड़ का छात्रा के विरोध करने पर राहगीर भी मौके पर रुक गए और मनचले युवक से झड़प होने लगी । शुक्रवार की दोपहर 2 बजे लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला रफादफा हो सका । यहां आए दिन छात्राओं से छेड़छाड़ होती है लेकिन पुलिस नदारत रहती है ।