हौज खास: देवली टी पॉइंट से भगोड़े वांटेड बदमाश को एएटीएस की टीम ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल
दक्षिणी जिला के डीसीपी अंकित चौहान ने 26 अगस्त को बताया कि स्नैचिंग और वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहे भगोड़े वांटेड बदमाश को एएटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान देवली गांव निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद मनीरूल से के तौर पर हुई है उसे साकेत कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखा था फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है