जिले में नाबालिगों एवं गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत गुम इंसानों की खोज के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में भैरुंदा पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई है।भैरुंदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम महिला को तकनीकी संसाधनों एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर परिजनों को सोंपा गया