सिवनी: पाथर फोड़ी गांव में पेड़ से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत, कान्हीवाड़ा पुलिस ने मर्ग कायम किया
Seoni, Seoni | Apr 1, 2026 सिवनी के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथर फोड़ी गांव में पेड़ से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को बताया गया कि मृतक अनिल भलावी पेड़ पर पत्ते तोड़ने चढ़ा था। तभी पैर फिसल जाने से वह पेड़ से नीचे गिर गया। गम्भीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।