मिर्ज़ापुर: नगर क्षेत्र की मस्जिदों में अलविदा जुम्मा की नमाज संपन्न, पुलिस और आरएफ कंपनी रही मौजूद, ड्रोन से हुई निगरानी
बताते चले कि शुक्रवार की दोपहर 1:30 नगर क्षेत्र में अलविदा जुम्मा की नमाज पढ़ी गई इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से मुकम्मल इंतजाम किए गए थे। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में आने वाले इलाकों में आरएफ की तैनाती रही। ड्रोन से भी निगरानी की गई। सुरक्षा की कड़ी में एक-एक गजेटेड अफसर को। हर जगह तैनात किया गया था।