भुसावर: भुसावर थाने के ASI को 40,000₹ की रिश्वत लेते ACB ने किया ट्रैप, जमीनी विवाद में परिवादी को फायदा पहुंचाने की मांग की
सोमवार शाम 5:00 मिली जानकारी के अनुसार भुसावर थाने में कार्यरत एएसआई उदय सिंह को एसीबी की टीम ने ₹40000 की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया । एक परिवादी को जमीनी विवाद में फायदा पहुंचाने की ऐवज में यह रिश्वत मांगी गई थी। भरतपुर एसीबी के एएसपी अमित सिंह द्वारा की यह कार्यवाही की गई। एसीबी की कार्रवाई की खबर सुनते ही पुलिस थाने में हड़कंप मच गया।