विकासनगर: कोतवाली विकास नगर पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ प्रचलित कार्रवाई में 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार
मंगलवार को दोपहर 2 बजे के करीब जारी प्रेस नोट के अनुसार माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टों की शत प्रतिशत तामील किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा आदेश निर्गत किये गये हैं । उपरोक्त क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा अभियान चलाकर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अलग- अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।