रॉबर्ट्सगंज: सीएमओ सोनभद्र ने बताया, खसरा और गलसुआ के संपूर्ण रूप से समाप्ति के लिए 25 नवम्बर से 6 दिसंबर तक चलेगा अभियान
सीएमओ सोनभद्र अश्विनी कुमार ने शुक्रवार सुबह 11 बजे बातचीत के दौरान बताया की खसरा और गलसुआ बच्चों की प्रमुख बीमारियां हैं इनके समापन के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाएगा,स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 25 नवंबर से 6 दिसंबर तक खसरा और गलसुआ के समापन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सर्वे कर रहा है।अभियान के तहत घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा।