बेगूसराय: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कराने के नाम पर 9 लोगों से ₹1,26,300 की ठगी, साइबर थाने में मामला दर्ज
बेगूसराय में आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के नाम पर नौ लोगों से 1,26,300 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. इस संबंध में मामला साइबर थाना में दर्ज कराया गया है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा बुधवार की शाम 05:00 बजे मिली. इस संबंध में पीड़िता नावकोठी वार्ड-9 निवासी मनीषा कुमारी ने बताया कि मेरा आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना था.