कस्बा: रामनवमी के पावन अवसर पर गढ़बनैली पंचमुखी हनुमान मंदिर में मुख्य पार्षद ने फीता काटकर अष्टयाम की शुरुआत की
Kasba, Purnia | Apr 6, 2025 आज रविवार दिन के करीब 1 बजे कस्बा नगर परिषद के मुख्य पार्षद कुमारी छाया ने गढ़बनैली स्थित पार्क टोलावार्ड 02 में फीता काटकर 48 घंटे के अष्टयाम की शुभ शुरुआत की। उन्होंने इस दौरान कहा कि यह आयोजन हमारे नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।