ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़िया गाँव निवासी रामखेलावन ने बताया कि, उसने खेत में लहसुन की फसल बोई है।बुधवार को पड़ोसी गांव के एक युवक का मवेशी खेत में फसल चर रहा था, जब उसने मवेशी को खेत से भगा दिया तो आरोप है कि, युवक ने डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी।पीड़ित बुजुर्ग की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।