अरवल: स्कूल वाहन की टक्कर से बैदराबाद निवासी रंजीत कुमार घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | Aug 2, 2025 नगरपरिषद क्षेत्र के बैदराबाद निवासी रंजीत कुमार पिता कामता मेहता, शनिवार दोपहर 1:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रंजीत मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी एक स्कूल वाहन से उनकी टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल रंजीत को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।