गुमला: भरनो थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, शव की हुई पहचान
Gumla, Gumla | Sep 6, 2025 भरनो में दो दिन पूर्व अज्ञात वाहन की चपेट में महिला की मौत हो गई थी।जिसकी पहचान शनिवार को उसके भाई नगड़ी निवासी गोबरा मुंडा ने की। गुमला सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में गोबरा ने अपनी बहन की पहचान पुनी देवी के रूप में की और शनिवार को शव अपने साथ गांव ले गया। ज्ञात हो कि भरनो थाना की पुलिस ने अज्ञात शव के रूप मे गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया था।