सोमवार को दोपहर एक बजे के करीब किसान एकता दिवस के मौके पर राज्य किसान सभा और आदिवासी अधिकार मंच के सदस्यों ने आयुक्त कार्यालय के सामने धरना देकर केंद्र सरकार से जीराम जी, बीज और बिजली कानून को वापस लेने की मांग की। इस दौरान आयुक्त के नाम 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। धरना को संबोधित करते हुए एहतेशाम अहमद ने कहा कि मनरेगा में लगातार कटौती कर इसे कमजोर किया।