इचाक: हदारी स्कूल के पीछे टेंपो पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
हदारी स्कूल के पीछे पलटी टेंपो गाड़ी, चालक गंभीर रूप से घायल इचाक प्रखंड के हदारी स्कूल के पीछे रविवार को एक टेंपो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल इचाक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज है।