सतना शहर में स्कूलों में परीक्षाओं के दौरान सड़कों पर कानफोड़ू डीजे बज रहे हैं, कलेक्टर का आदेश बेअसर
सतना मे इन दिनों स्कूलों मे चल रही परीक्षा के मद्देनजर कलेक्टर ने डीजे बजाने को लेकर प्रतिबंध आदेश जारी किया है । बावजूद इसके शुक्रवार रात 10 बजे खुलेआम कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए शहर से एक बारात निकली । बारात में बाराती बेरोकटोक कानफोडू डीजे की धुन डांस और धमाल करते चल रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । सतना में कलेक्टर का आदेश बेअसर है ।