प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को मकर संक्रांति का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह से ही विभिन्न जलाशयों और नदियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।