देहरादून: स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने कोरोनेशन अस्पताल का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर सुनीता टम्टा ने कोरोनेशन अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि यहाँ का वातावरण और साफ-सफाई देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि पहले से ही यह इच्छा थी कि मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाए और यह व्यवस्था सफलतापूर्वक शुरू हो गई है।