कहरा: सिपाही भर्ती परीक्षा में सहरसा के 12 केंद्रों पर 6881 परीक्षार्थी हो रहे शामिल, सघन जांच के बाद मिला प्रवेश
Kahara, Saharsa | Jul 23, 2025 सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहां कुल 6881 परीक्षार्थी में शामिल होंगे। कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए छह जोनल,36 स्टैटिक एवं दो उड़नदस्ता दंडाधिकारी के अलावे सभी केंद्रों पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारी को तैनात किया गया। साढ़े दस बजे के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश वर्जित रहेगा।