फतुहा: फोरलेन पर नूतन पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना, एक की मौत और चार घायल
Fatwah, Patna | Jul 5, 2025 फोरलेन पर नूतन पेट्रोल पंप के पास एक खड़ी ट्रक में बोलेरो ने टक्कर मार दिया है। जिससे बोलेरो पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।मृतक कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के रोनिया गांव निवासी कौशल किशोर यादव है। जबकि उसी गाड़ी उसी गांव का घायलों में राकेश कुमार, बंटी कुमार, विमल कुमार और भगन यादव है।