हौज खास: पुलिस ने APK फाइल भेजकर लाखों की ठगी करने के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार : DCP
सरकारी बैंक का ऑफिसियल बनकर, लाखों की चीटिंग करने वाले गैंग के दो मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस ने झारखंड के धनबाद और वेस्ट बंगाल के बीरभूम से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान शंकर और प्रदीप के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस टीम ने 6 स्मार्ट मोबाइल, कॉलिंग डिवाइस और अमाउंट ट्रांसफर करने वाला एप्लीकेशन भी बरामद किया है।