हौज खास: शाहपुर जाट: पुलिस ने 2 कुख्यात अपराधियों को पकड़ा, चोरी के मोबाइल और स्कूटी बरामद
साउथ वेस्ट जिला की आपरेशन सेल की पुलिस टीम ने 2 कुख्यात क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मोहम्मद चमन उर्फ अखिल और करण उर्फ अन्ना के रूप में हुई है। यह दोनों हौज खास और शाहपुर जाट के रहने वाले है। उनके पास से पुलिस टीम ने दो चोरी के मोबाइल फोन और वारदातों में इस्तेमाल एक स्कूटी को बरामद किया है।