आरा: उदवंत नगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 20, 2025 आरा-अरवल मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक चौरी थाना क्षेत्र के कौरनडिहरी गांव निवासी कामेश्वर राय का 40 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार है।