रामपुर: मंगलवार को आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Apr 15, 2025 मंगलवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार सपा नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रोफेसर ज़हीरुद्दीन के दिशा निर्देशन में धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ज़हीरुद्दीन ने सम्बोधन कर बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।