जहानाबाद: जिले में मांगलिक कार्यों की धूम, 14 मार्च से खरमास शुरू, एक महीने तक विवाह व शुभ कार्यों पर रोक
14 मार्च की रात 3:07 बजे से खरमास शुरू हो रहा है, जिसके कारण एक महीने तक विवाह सहित सभी मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। यह अवधि 14 अप्रैल को मेष संक्रांति (सतुआन) के साथ समाप्त होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इसके बाद 20 अप्रैल से फिर से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। अप्रैल में 8, मई में 10, जून में 11 और जुलाई में 7 वैवाहिक मुहूर्त बताए गए हैं।