जतारा। बस स्टैंड स्थित कृष्णा दूध डेयरी में घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए बस स्टैंड से बाहर भागने लगे और कुछ ही देर में पूरा इलाका खाली हो गया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।