झांसी: वीरांगना झलकारी बाई के जन्मोत्सव पर छठवीं वीरांगना झलकारी बाई मिनी मैराथन और रन फॉर वीरांगना किला रोड पर संपन्न हुई
Jhansi, Jhansi | Nov 22, 2024 कोरी समाज सेवी कर्मचारी संगठन, जिला एकीकरण समिति, झॉंसी के संयुक्त तत्वावधान में वीरांगना झलकारी बाई के 194 वें जन्मदिवस पर 6वीं वीरांगना झलकारी बाई मिनी मैराथन, वीरांगना झलकारी बाई पार्क किला रोड पर शुक्रवार समय करीब 11:00 बजे सम्पन्न हुई। जिसमें पुरूष वर्ग की मैराथन में 127 एंव समस्त वीरांगनाओं की याद में रन फॉर वीरांगना 151 प्रतिभागियों ने भाग लिया।