चूरू: पुलिस लाइन में आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित मेले में आरोग्य, सौंदर्य और सुरों का होगा संगम, निशुल्क उपचार मिलेगा
Churu, Churu | Dec 22, 2025 चूरू के आयुर्वेद विभाग की पहल पर जिलामुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में 25 से 28 दिसंबर 2025 तक संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस बार आरोग्य मेला केवल उपचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सौंदर्य चिकित्सा और संगीत चिकित्सा को विशेष प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य को नए और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करेगा।