हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के बाजरा गांव में खलिहान में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। अज्ञात मनचलों द्वारा लगाई गई इस आग में तीन किसानों का धान और पुआल नष्ट हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को गुरुवार सुबह मिली। गुरुवार को 4:30 बजे पत्रकारों को जानकारी दी गई है।