बालाघाट: जनमखार के जंगल में भीषण आग, वन विभाग ने आग पर पाया नियंत्रण
लामता-परसवाड़ा मार्ग स्थित जनमखार नाला के पास सूखी झाड़ियों और तेज गर्मी के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद वन विभाग हरकत में आया और तुरंत टीम को मौके पर भेजा गया। सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी नीतू गोस्वामी ने बताया कि कक्ष क्रमांक 1229 में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।