मामला पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खरहट्टा का हैं। जहाँ सोमवार की शाम 04 बजे के करीब मिली जानकारी अनुसार एक स्कूली छात्र छत से गिरकर घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में ईलाज के लिए डायल 112 की टीम ने पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया हैं।