सामरी कुसमी : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अभी तक समितियों में धान की खरीदी आवक अच्छी हुई है, लेकिन किसान अभी भी टोकन ना मिलने की समस्या से जूझ रहा है उनका कहना है की खरीदी की आखिरी समय पहुंचने वाला है ऐसे में टोकन नहीं मिलेगा तो वह धान नहीं बेच पाएंगे, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सभी किसानों का धान समय पर ले लिया जाएगा!