जगदलपुर: जगदलपुर के नए पुल पर सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जगदलपुर के नए पुल के ऊपर सोमवार शाम 7 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार एक 23 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है वाहन के कागजात में गंगा पिता सोना लिखा हुआ है। हादसे की वजह से पुल के दोनों ओर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया ।