हरपालपुर–झांसी रोड स्थित बैदों मोड़ पर नेशनल हाईवे–39 किनारे शीशम के पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। सुबह राहगीरों ने पेड़ पर शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना पनवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया।