सिंगरौली: कोरोना से लड़ने के लिए नेहरू अस्पताल, जयंत ने दो ऑक्सीजन प्लांट व कई सुविधाओं को किया अपग्रेड
कोरोना का खतरा देश के कई राज्यों से होते हुये प्रदेश में तेजी से अपना संक्रमण फैला रहा है। प्रदेश के बड़े शहरों में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे हालातों को लेकर एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) ने भी इस बारे के लिए अपने यहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पुख्ता कर ली हैं।