अंबाह क्षेत्र के ग्राम अधन्नपुर निवासी अरविंद सिंह सखवार (27) की 14 दिसंबर की शाम अझेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पोरसा से घर लौटते समय हादसा हुआ। गंभीर घायल अरविंद को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस जांच में जुटी है।