सिवनी जिले के बोरदई ग्राम स्थित माता शबरी आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर में एक छात्रा पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। गुरुवार को बताया गया कि छात्रा प्रतिमा परिसर में मौजूद थी, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में छात्रा घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।