रोहतक: महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया का बयान, पुरुषों की मानसिकता में गिरावट से बढ़ रहे अपराध
Rohtak, Rohtak | Nov 20, 2025 रोहतक। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि पुरुषों को अपनी मानसिकता बदलनी होगी, तभी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि बीते समय में पुरुषों की सोच में गिरावट देखने को मिली है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चला रहा