झांसी: जुमे की नमाज को लेकर झांसी में पुलिस प्रशासन सख्त, मरकजी मस्जिद पर पुलिस के पहरे में नमाज सम्पन्न हुई
Jhansi, Jhansi | Nov 29, 2024 संभल में बबाल के बाद शुक्रवार को पहले जुमे की नमाज होने पर पूरे यूपी में पुलिस अलर्ट हो गई। इसी के चलते सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए झांसी पुलिस ने महानगर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। पुलिस फोर्स के साथ मरकज मस्जिद सहित गोविंद चौराहा, झोंकन बाग, सैयर गेट, आदि स्थलों पर पैदल गस्त किया। इस दौरान मरकजी मस्जिद पर नमाज अदा कराई गई।