महेंद्रगढ़ के गांव दुलौठ अहीर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना व म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरानविधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से गांव व शहरों में सोलर पैनल लगाने पर जोर दिया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को सस्ती व स्वच्छ ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम में लाभार्थियों को सब्सिडी के चैक भी दिए।