बासल सालगो ग्राम निवासी रामवृक्ष बेदिया (41 वर्ष) करीब 40 दिनों से लापता हैं। पत्नी आरती देवी के अनुसार गांव के ही तिलका बेदिया ने 29 जनवरी को हरियाणा गुड़गांव में काम दिलाने की बात कहकर उनके पति रामवृक्ष बेदिया को साथ ले गया था, जहां से वे आज तक वापस नहीं लौटा है, जबकि तिलका बेदिया कुछ दिन बाद वापस गांव लौट आया।