गंधवानी: काबरवा का 35 वर्षीय व्यक्ति ससुराल जाने के लिए निकला, बरखेड़ा डेम में मिला शव, डूबने से हुई मौत
Gandhwani, Dhar | Aug 19, 2025 गंधवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में आज मंगलवार को काबरवा निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है घटना में म्रतक व्यक्ति की पानी में डुबने से मौत हुई है पुलिस थाना गंधवानी से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक राजू पिता रिछु उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम काबरवा अपने ससुराल जाने का कहकर घर से निकला था घटना को लेकर गंधवानी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।