बरबीघा: बाजितपुर में करंट लगने से युवक की मौत
बाजितपुर गांव के बधार में गुरुवार 3 बजे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। 18 वर्षीय दिलशांत, जो झाझा निवासी कमरुद्दीन शाह का पुत्र था, अपनी बहन के यहां बाजितपुर में रह रहा था। घटना उस समय हुई जब वह जानवर चरा रहा था। उसी दौरान बधार में गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया।