तालपुरा स्थित प्राचीन काली माई मंदिर के स्थापना दिवस और नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर सहभागिता की। यह यात्रा रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे काली माई मंदिर से प्रारंभ होकर अंबेडकर पार्क तक पहुंची।