छिंदवाड़ा नगर: पुलिस ने बदमाशों से निपटने फव्वारा चौक से क्विक रिएक्शन टीम ने किया ड्रील,उपनिरीक्षक मुकेश त्रिवेदी रहे मौजूद
आज एसपी मनीष खत्री के निर्देश पर उप निरीक्षक मुकेश त्रिवेदी के के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने टीम क्विक रिएक्शन टीम ने ड्रील किया। पुलिस टीम ने बलवा नियंत्रण उपकरणों से लैस होकर फव्वारा चौक,राजपाल चौक ,छोटी बाजार और शारदा चौक में अभ्यास किया। पुलिस ने बताया ड्रील का उद्देश्य विपरीत परिस्थिति में त्वरित कार्यवाही कर जनता के बीच सुरक्षा की भावना बढ़ाना है।