भीलवाड़ा: कुंभा सर्किल के पास पैदल रोड क्रॉस कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती
आजाद नगर निवासी व्यक्ति रविवार को फैक्ट्री से कार्य कर घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान कुंभा सर्किल के समीप रोड क्रॉस करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर घायल हो गया जिसे उपचार हेतु निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल व्यक्ति का उपचार जारी है|