सांगानेर: बिंदायका के लक्ष्मीपति जगदीश महाराज के मंदिर में चोरी का प्रयास, जागने पर बदमाश फरार, सीसीटीवी में कैद तस्वीरें
जयपुर के बिंदायका थाना इलाके में स्थित लक्ष्मीपति जगदीश महाराज के मंदिर में चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। वही जाग होने पर चोर मौके से फरार हो गए वहीं घटना मंदिर परिसर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर में चोरी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे।