तपोवन में लगने वाले तीन दिवसीय मेला के दूसरे दिन गुरुवार को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने तपोवन गर्म जल धारा में डुबकी लगाकर कपिलेश्वर नाथ पर जलाभिषेक किया। भीड़ इतनी थी कि जेठियन घाट से तपोवन तक घंटों तक सड़क जाम रहा।मेला में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे, पुलिस की सक्रियता कम दिखी। खोए हुए बच्चों को उनके परिवार खुद ढूंढ रहे थे।